विजिलेंस की चंडीगढ़ फ्लाइंग स्क्वॉड ने मंडी सुपरवाइज़र को 7 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

by Manu
पंजाब विजीलेंस ब्यूरो

चंडीगढ़, 30 नवंबर 2025: पंजाब मंडी बोर्ड के सुपरवाइज़र परमजीत सिंह को विजिलेंस ब्यूरो की चंडीगढ़ फ्लाइंग स्क्वॉड ने 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ आए एक अन्य कर्मचारी को भी हिरासत में ले लिया गया है।

आढ़ती ने शिकायत की थी कि धान सीजन के दौरान परमजीत सिंह लगातार रिश्वत मांग रहा था। पैसे न देने पर काम में अड़ंगे डालने की धमकी दे रहा था। आढ़ती ने चुपके से विजिलेंस को सूचना दी।

पुलिस ने परमजीत सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ आए कर्मचारी के खिलाफ भी FIR की गई है, हालांकि वह दावा कर रहा है कि वह सिर्फ साथ आया था, रिश्वत में शामिल नहीं था।

ये भी देखे: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बिक्रम सिंह मजीठिया की पत्नी गनीव कौर को भेजा समन

You may also like