नवांशहर में 1 दिसंबर को 6 घंटे बिजली कटौती, फोकल पॉइंट और आसपास के इलाके प्रभावित

by Manu
बिजली कटौती

नवांशहर, 30 नवंबर 2025: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने रखरखाव के लिए 1 दिसंबर को लंबी बिजली कटौती का ऐलान किया है। इससे शहर के कई प्रमुख इलाकों में 6 घंटे तक बिजली गुल रहेगी।

शहरी सब-डिवीजन के सहायक इंजीनियर ने बताया कि 66 केवी सबस्टेशन नवांशहर से चलने वाले 11 केवी फोकल पॉइंट फीडर पर जरूरी मरम्मत होगी। कटौती सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी।

प्रभावित इलाके

– बंगा रोड
– गुरु तेग बहादुर नगर
– गुजरपुर कॉलोनी
– मिल कॉलोनी
– फोकल पॉइंट
– आसपास के अन्य क्षेत्र

ये भी देखे: रोपड़ में 22 नवंबर को 4 घंटे बिजली कटौती, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

You may also like