कुराली बस स्टैंड पर CM भगवंत मान ने सुबह 4 बजे मारा सरप्राइज छापा, यात्रियों से की बातचीत

by Manu
भगवंत मान

कुराली, 29 नवंबर 2025: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज सुबह करीब 4 बजे कुराली बस स्टैंड पर अचानक दबिश दी। बिना किसी सुरक्षा घेरे या काफिले के अकेले पहुंचे CM ने स्टैंड की सफाई सुविधाओं और ट्रांसपोर्ट सेवाओं का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री को अचानक देख अधिकारी और कर्मचारी दंग रह गए। मान ने मौके पर खड़ी बसों की यात्रियों से सीधे बात की। उनकी शिकायतें सुनीं। स्टैंड पर कचरा बिखरा होने और बेंचों की कमी पर नाराजगी जाहिर की। अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए।

मान ने कहा कि जनता की सुविधा ही सरकार का लक्ष्य है। ऐसी छापेमारियां आगे भी जारी रहेंगी। सोशल मीडिया पर CM की तस्वीरें वायरल हो गईं। लोग उनकी इस पहल की तारीफ कर रहे हैं।

ये भी देखे: तरनतारन उपचुनाव जीत पर भगवंत मान ने किया वादा, कहा – हर वचन निभाएंगे

You may also like