गाजियाबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही, 21 BLO के खिलाफ FIR

by Manu
इंडिगो एयरलाइंस

गाजियाबाद, 27 नवंबर 2025: विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के काम में गंभीर लापरवाही बरतने पर 21 बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) के खिलाफ बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार मंदर के सख्त निर्देश पर उप तहसीलदार आलोक कुमार यादव ने सिहानी गेट थाने में FIR दर्ज कराई। सहायक पुलिस आयुक्त उपासना पांडेय ने इसकी पुष्टि की।

FIR लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की संबंधित धाराओं में दर्ज हुई है। आरोप है कि विभिन्न सरकारी विभागों से बनाए गए ये BLO अपने इलाके में फॉर्म-6, 7, 8 बांटने और जमा करने जैसे बेसिक काम तक नहीं कर पाए। उनकी लापरवाही से SIR का पूरा काम प्रभावित हुआ।

DM ने पहले ही चेतावनी दी थी कि लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। अब इन 21 BLO पर मुकदमा दर्ज होने से बाकी अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच कर रही है। दोषियों को सजा और विभागीय कार्रवाई दोनों का सामना करना पड़ेगा।

मतदाता सूची को दुरुस्त करने का यह अभियान 1 जनवरी 2026 की स्थिति में चल रहा है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि कोई भी ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी देखे: ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, SIR प्रक्रिया को तुरंत रोकें, BLO पर दबाव अमानवीय

You may also like