मोगा, 27 नवंबर 2025: पंजाब के मोगा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह चानी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे आम आदमी पार्टी के पहले मेयर थे। 2023 में चानी का चुनाव हुआ था। उन्होंने अनोखे तरीके से शहर में सामाजिक काम किया था। लेकिन कार्यकाल में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे। इनसे लंबे समय तक राजनीतिक दबाव बना रहा।
सूत्र बताते हैं कि पार्टी हाईकमान ने भी चानी पर दबाव बनाया। इस्तीफे के पीछे यही कारण थे। लेकिन चानी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया। निगम के अधिकारियों ने भी इसकी पुष्टि की लेकिन विस्तार से कुछ नहीं बताया।
बलजीत सिंह चानी ने मोगा में कई सामाजिक पहल की थीं। वे अनक्लेम्ड बॉडीज को क्रिमेट करने का काम करते थे। 300 से ज्यादा शवों का अंतिम संस्कार कर चुके थे। लेकिन मेयर बनने के बाद फंड मिसयूज के आरोप लगे। विपक्ष ने कई बार सदन में सवाल उठाए।
ये भी देखे: AAP विधायक कुंवर विजय प्रताप का पंजाब विधानसभा समिति से इस्तीफा स्वीकार