ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका को 2026 G20 से बाहर किया, सभी सहायता सब्सिडी रोकने का भी एलान

by Manu
ट्रंप हेलीकॉप्टर

चंडीगढ़, 26 नवंबर 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका पर श्वेत किसानों के कथित उत्पीड़न को कारण बताते हुए 2026 के G20 शिखर सम्मेलन से दक्षिण अफ्रीका को बाहर करने का ऐलान कर दिया। ट्रंप ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को मियामी में होने वाले इस सम्मेलन का निमंत्रण नहीं मिलेगा।

ट्रंप ने बुधवार को ट्रूथ सोशल पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि इस साल जोहान्सबर्ग में हुए G20 समिट का अमेरिका ने बहिष्कार किया था। वहां दक्षिण अफ्रीकी सरकार ने अमेरिकी दूतावास के वरिष्ठ प्रतिनिधि को G20 अध्यक्षता सौंपने से इनकार कर दिया। ट्रंप ने इसे अपमान बताया।

राष्ट्रपति ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका में श्वेत अफ्रीकनर किसानों पर हिंसा हो रही है। उनकी जमीनें जब्त की जा रही हैं। उन्होंने इसे मानवाधिकार उल्लंघन करार दिया। ट्रंप ने साथ ही सभी भुगतान और सब्सिडी तुरंत रोकने का आदेश दिया।

इस साल नवंबर में जोहान्सबर्ग समिट में अमेरिका ने हिस्सा नहीं लिया। उपराष्ट्रपति जेड वैंस को जाना था लेकिन अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। ट्रंप ने इसे श्वेत किसानों के उत्पीड़न का हवाला दिया। दक्षिण अफ्रीका सरकार इन आरोपों को झूठा बताती रही है।

ये भी देखे: ट्रंप का ऐलान, दक्षिण अफ्रीका G20 में अमेरिका का कोई अधिकारी नहीं जाएगा

You may also like