दिल्ली-एनसीआर में GRAP-3 की पाबंदियां हटीं, AQI 327 पर पहुंचा, GRAP-2 जारी

by Manu
Delhi AQI

दिल्ली, 26 नवंबर 2025: दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP-3) की सख्ती तुरंत खत्म हो गई। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने यह फैसला लिया। हालांकि GRAP-1 और GRAP-2 के नियम अभी भी लागू रहेंगे।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का औसत AQI 327 पर लुढ़क गया। प्रदूषण के स्तर में कमी देखकर CAQM ने GRAP-3 हटाने का ऐलान किया। याद रहे 11 नवंबर को AQI बढ़ने पर GRAP-3 चालू किया गया था।

पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि CAQM के आदेश से GRAP-3 खत्म हो गई। अब GRAP-2 के तहत दफ्तरों में 50 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम बंद हो गया। स्कूलों का हाइब्रिड मोड भी खत्म। आगे सबकुछ GRAP-2 के नियमों पर चलेगा।

ये भी देखे: दिल्ली की हवा शनिवार को भी जहरीली, AQI 447 तक पहुंचा, सांस लेना बना खतरा

You may also like