धर्मशाला: CM सुक्खू का BJP पर तीखा हमला, बोले – ”पांच गुटों में बंटी पार्टी, बिके हुए..”

by Manu
ऑपरेशन सिंदूर पर सीएम सुक्खू

धर्मशाला, 25 नवंबर 2025: माचल प्रदेश के शीतकालीन सत्र के लिए मंगलवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने BJP पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि BJP पांच गुटों में बंट चुकी है और इनमें कांग्रेस का एक गुट सबसे मजबूत है।

मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि बिके हुए विधायक घर पर डिनर देते फिरते हैं और सोचते हैं कि मुख्यमंत्री बन जाएंगे। लेकिन जिंदगी में ये कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। कुछ तो मंत्री बनने के लिए ही रणनीतिकार बने बैठे हैं।

सुक्खू ने कहा कि ये लोग सोच रहे थे कि सरकार गिर जाएगी लेकिन जनता और देवी-देवताओं के आशीर्वाद से कांग्रेस की सीटें बढ़ गईं। अगली बार धर्मशाला की सीट भी हम जीतेंगे।

विधानसभा सत्र पर बोलते हुए CM ने कहा कि विपक्ष कोई भी मुद्दा या प्रस्ताव लाए सरकार उसका समर्थन करेगी। लेकिन BJP के पास न तथ्य हैं न तर्क। ये लोग सिर्फ वाकआउट करके न्यूज बनवाना चाहते हैं। दिल्ली में दिखाने के लिए हर गुट अपने मुद्दे पर वाकआउट करवाता है वरना फटकार लगती है।

सुक्खू ने चुटकी ली कि अगर BJP को पिकनिक मनाने ही आना है और रोज वाकआउट करना है तो सरकार इसमें कुछ नहीं कर सकती। स्पीकर जब बोल देते हैं तब वाकआउट नहीं मानते लेकिन न्यूज जरूर बन जाती है।

ये भी देखे: सुक्खू सरकार पर BJP का तीखा हमला, स्थानीय चुनावों को टालना लोकतंत्र का हनन

You may also like