चंडीगढ़, 25 नवंबर 2025: बीते उपचुनाव के दौरान शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा की बेटी कंचनप्रीत कौर ने पुलिस कार्रवाई में बाधा डाली। एक पुलिसकर्मी से बदतमीजी भी की। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने कंचनप्रीत सहित IT विंग इंचार्ज नछत्तर सिंह गिल और 25 अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी।
अब इस पूरे घटनाक्रम में तरनतारन पुलिस ने अदालत में सही जवाब नहीं दिया। पुलिस ने संतोषजनक जानकारी पेश नहीं की। इससे नाराज पंजाब के DGP गौरव यादव ने जिले के दो DSP को तुरंत निलंबित कर दिया।
इनमें DSP डिटेक्टिव हरिंदर सिंह और DSP PBI शामिल हैं। इसके अलावा कपूरथला जेल के सुपरिंटेंडेंट को भी निलंबन की कार्रवाई झेलनी पड़ी।
DGP ने साफ कहा कि पुलिस को किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उपचुनाव के दौरान SAD ने कई शिकायतें की थीं। उन्होंने आरोप लगाया था कि पुलिस AAP के पक्ष में काम कर रही है। EC ने भी DGP को 25 नवंबर को तलब किया था।
ये भी देखे: रिश्वत घोटाले में निलंबित पंजाब DIG भुल्लर को CBI रिमांड, 5 दिन की पुलिस हिरासत