पंजाब यूनिवर्सिटी में तनाव चरम पर, 26 नवंबर के सभी पेपर स्थगित, नई डेटशीट जल्द

by Manu
पंजाब यूनिवर्सिटी

चंडीगढ़, 25 नवंबर 2025: पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में लगातार बढ़ते हंगामे ने हालात बिगाड़ दिए हैं। प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया और 26 नवंबर को निर्धारित सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया।

कैंपस में कई दिनों से छात्र संगठनों के जोरदार प्रदर्शन चल रहे हैं। सुरक्षा चिंताओं के चलते परीक्षा कराना नामुमकिन हो गया। यूनिवर्सिटी ने साफ कहा कि हालात सामान्य होने तक कोई पेपर नहीं होगा।

सूत्र बताते हैं कि डीएवी कॉलेज में शिफ्टेड पेपर भी रद्द कर दिया गया। प्रशासन जल्द नई डेटशीट जारी करेगा ताकि छात्रों को भ्रम न रहे।

पंजाबभर में 26 नवंबर को यूनिवर्सिटी बंद की अपील दी गई है। छात्रों और संगठनों के दबाव से पीयू प्रशासन को यह फैसला लेना पड़ा। कैंपस में तनाव कम करने की कोशिशें तेज हैं।

ये भी देखे: पंजाब यूनिवर्सिटी विवाद: AAP प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

You may also like