हैदराबाद, 25 नवंबर 2025: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में सोमवार देर रात एक दो मंजिला इमारत में अचानक आग भड़क उठी। नीचे इलेक्ट्रॉनिक्स का बड़ा शोरूम था। देखते ही देखते लपटें पूरी बिल्डिंग में फैल गईं और जोरदार धमाकों से पूरा इलाका थर्रा उठा।
आग इतनी तेज थी कि बाहर पार्क की गई कई गाड़ियाँ भी जल गईं। हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति जिंदा जल गया जबकि शोरूम मालिक सहित सात लोग बुरी तरह झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलते ही मुगलपुरा पुलिस और दस दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुँच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मगर तब तक शोरूम का ज्यादातर सामान जलकर राख हो चुका था।
पुलिस अब आग लगने के सही कारणों की जांच कर रही है। इलाके में दहशत का माहौल है।
ये भी देखे: हैदराबाद में केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका, अब तक 10 लोगों की मौत