अयोध्या राम मंदिर में पीएम मोदी ने भगवा ध्वजा फहराई, RSS चीफ भागवत और योगी संग की पूजा

by Manu
राम मंदिर ध्वजा

अयोध्या, 25 नवंबर 2025: अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में विवाह पंचमी के अवसर पर मंगलवार को ध्वजारोहण समारोह हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के मुख्य शिखर पर भगवा ध्वजा फहराई। यह ध्वजारोहण मंदिर निर्माण के पूर्ण होने के बाद किया गया है।

ध्वजा पर सूर्य चिन्ह, ‘ओम’ और कोविदार वृक्ष की आकृति बनी है। समारोह दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त में शुरू हुआ। पीएम मोदी ने रामलला के दर्शन किए। राम दरबार गर्भगृह में पूजा-अर्चना की। आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

पीएम मोदी सुबह 10 बजे अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले माता अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन किए। फिर सप्तमंदिर और शेषावतार मंदिर का भ्रमण किया। रामलला गर्भगृह में आरती की। भागवत के साथ राम दरबार में विशेष पूजा हुई। वैदिक मंत्रों की ध्वनि गूंजी। 108 आचार्यों ने अनुष्ठान संपन्न कराया। काशी विद्वान गणेश्वर शास्त्री के मार्गदर्शन में यह समारोह हुआ।

ये भी देखे: अयोध्या राम मंदिर में 25 नवंबर को ध्वजारोहण समारोह, पीएम मोदी फहराएंगे भगवा ध्वजा

You may also like