बेरूत, 23 नवंबर 2025: इजरायली सेना ने रविवार को दावा किया कि बेरूत के दक्षिणी इलाकों में एक सटीक हवाई हमले में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर हेथम अली तबातबाई को मार गिराया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेस (IDF) के अधिकारियों ने इसे संगठन की लीडरशिप में पिछले साल की जंग के बाद सबसे बड़ा झटका बताया है। तबातबाई को हिजबुल्लाह का डी फैक्टो चीफ ऑफ स्टाफ माना जाता था।IDF के बयान में कहा गया कि तबातबाई ईरान समर्थित संगठन के कमांड स्ट्रक्चर का अहम हिस्सा था और सीरिया-यमन में ऑपरेशंस की कमान संभालता था।
हमला बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहिया इलाके में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग पर किया गया। लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, हमले में कम से कम 5 लोग मारे गए और 25 से ज्यादा घायल हुए। हमले के बाद IDF ने कुछ घंटों बाद आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें हेथम अली तबातबाई की मौत की पुष्टि की। इजरायली अधिकारियों ने कहा कि यह हमला हिजबुल्लाह की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का बार-बार उल्लंघन और 2024 के युद्धविराम समझौते के बाद भी जारी खतरे के जवाब में किया गया है।
ये भी देखे: इजरायली ड्रोन हमला: हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर हसन कमाल हलावी की मौत