जालंधर-लुधियाना हाईवे पर दो वाहनों में टक्कर के बाद जबरदस्त धमाका, एक की मौत

by Manu
यूपी एक्सीडेंट न्यूज़

जालंधर, 23 नवंबर 2025: पंजाब के जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर देर रात चहेडू गांव के पास ईस्टवुड के नजदीक दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर के बाद आग लग गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। बुलेट पर सवार दो युवकों में से एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

बुलेट पर सवार दो युवक फगवाड़ा की ओर जा रहे थे। अचानक सामने से आ रहे ट्रक ने बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। देखते ही देखते धमाका-सा हो गया। हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने किसी तरह युवकों को आग से बाहर निकाला। लेकिन एक युवक की मौत हो चुकी थी। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। उसे फगवाड़ा सिविल अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

ये भी देखे: लुधियाना के शिवपुरी फ्लाईओवर पर भयानक हादसा, एक के बाद तीन गाड़िया आपस में भिड़ी

You may also like