13
बद्दी, 18 नवंबर 2025: बद्दी में आईपीएस अधिकारी के सरकारी घर में हुई चोरी का मामला सुलझ गया। पुलिस ने चार नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है।
17 नवंबर को चोरी की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। तकनीकी जांच का सहारा लिया। जल्द ही चारों नाबालिगों की पहचान हो गई। उन्हें पकड़ लिया गया।
एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि चोरी का ज्यादातर सामान बरामद हो गया। नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।
ये भी देखे: अंबाला के सोना व्यापारी के 5 किलो जेवर फिल्मी स्टाइल में चोरी, कुल्लू पुलिस ने दर्ज किया केस