लुधियाना के सराभा नगर में अवैध निर्माण पर चला जेसीबी, करवाई ना करने पर इंस्पेक्टर सस्पेंड

by Manu
संभल बुलडोजर

लुधियाना, 18 नवंबर 2025: लुधियाना में अवैध बिल्डिंगों के खिलाफ कार्रवाई न करने के मामले में इंस्पेक्टर वालिया को सस्पेंड करने से नगर निगम के बाकी कर्मचारियों पर कोई खास असर नहीं पड़ा। सराभा नगर का यह मामला इसका ताजा उदाहरण है। जोन-डी ऑफिस से कुछ ही कदम दूर आई ब्लॉक मार्केट में अवैध बिल्डिंग बन रही थी। नगर निगम के अफसरों की नजर इस पर नहीं पड़ी।

बिल्डिंग कंट्रोल एरिया होने के बावजूद नगर निगम को ट्रांसफर मिला। फिर भी इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को ही कार्रवाई करनी पड़ी। चेयरमैन तरसेम भिंडर ने बताया कि सराभा नगर आई ब्लॉक मार्केट में बूथ अलॉट की जगह पर ऊपरी मंजिल बना रहे थे। स्टैंडर्ड डिजाइन का उल्लंघन हो रहा था।

मालिक को पहले अवैध निर्माण रोकने की चेतावनी दी गई। लेकिन उसने छुट्टियों का फायदा उठाया। लैंटर डालने के लिए शटरिंग लगा ली। सोमवार को जेसीबी से साइट पर बनी चारदीवारी तोड़ दी गई। भिंडर ने कहा कि ऐसी शिकायतें बढ़ रही हैं इसपे हम सख्ती बरतेंगे।

ये भी देखे: लुधियाना में भारी बारिश का कहर, जलभराव और बिजली कटौती से हाहाकार, उद्योगों को भारी नुकसान

You may also like