12
रूपनगर, 18 नवंबर 2025: कहते हैं जब भगवान देता है तो छप्पर फाड़कर देता है। रूपनगर में यह कहावत पूरी सच हो गई। एक व्यक्ति ने अशोका लॉटरी की दुकान से सिर्फ 7 रुपये की ‘डियर लॉटरी’ की 100 टिकटें खरीदी थीं। आज उसकी सारी 100 टिकटें इनामी निकलीं। कुल इनाम 10 लाख रुपये बना है।
लॉटरी दुकान के मालिक ने बताया कि हमने एक साथ 100 टिकटें बेची थीं। सभी पर इनाम लगा। कुल राशि 10 लाख रुपये है।
उन्होंने खुशी जताई कि हमारी दुकान पर लगातार बड़े इनाम निकल रहे हैं। इसलिए दूर-दूर से लोग आकर लॉटरी खरीदते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हैं। इनामी टिकट का नंबर 50 77823 है। विजेता की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक झटके में 700 रुपये के निवेश पर 10 लाख का मुनाफा हुआ है।
ये भी देखे: बठिंडा में 11 करोड़ का लॉटरी जीता एक युवक, लेकिन विजेता गायब, तलाश जारी