चुराह विधायक डॉ. हंसराज ने लगाई अग्रिम जमानत की गुहार, यौन शोषण के है आरोपी

by Manu
चुराह विधायक

चुराह, 10 नवंबर 2025: युवती के यौन शोषण के मामले में आरोपी चुराह विधायक डॉ. हंसराज ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल कर दी है। सोमवार को विधायक ने हाई कोर्ट के वकीलों के जरिए यह अर्जी लगाई। अब इस पर 11 नवंबर को सुनवाई होगी। फैसला सुनवाई के बाद ही आएगा।

विधायक ने पुलिस के नोटिस को नजरअंदाज कर दिया। पुलिस ने उन्हें महिला थाने में हाजिर होने का आदेश दिया था। लेकिन वे थाने नहीं पहुंचे। उन्होंने अदालत का रुख किया। वकीलों ने उनकी ओर से जमानत की मांग की है।

पुलिस अब पीड़ित युवती के साथ जांच तेज कर रही है। वे साक्ष्य इकट्ठा कर रही ताकि विधायक की गिरफ्तारी के लिए मजबूत सबूत जमा हो रहे।

ये भी देखे: चुराह विधायक डॉ. हंसराज पर शोषण के आरोप, POCSO के तहत केस दर्ज

You may also like