लाल किला धमाके के बाद हिमाचल में अलर्ट, सीमाओं पर वाहनों की सघन जांच

by Manu
दिल्ली ब्लास्ट

शिमला, 10 नवंबर 2025: दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके के बाद हिमाचल प्रदेश राज्य में सुरक्षा का पहरा कड़ा कर दिया गया। हिमाचल पुलिस पूरी तरह अलर्ट पर आ गई है।

पुलिस मुख्यालय ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत निर्देश जारी किए है कि संवेदनशील स्थलों पर फोर्स बढ़ाए जाए और सीमावर्ती इलाकों में निगरानी तेज बढ़ा दी जाए।

अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गईं। सब मिलकर हालात पर नजर रख रही हैं। कोई चूक न हो इसके लिए पूरी तैयारी हो गई।

पुलिस मुख्यालय के आदेश के बाद प्रदेश की सीमाओं पर वाहनों की गहन जांच चल रही। हर गाड़ी रोकी जा रही है और अंदर की तलाशी ली जा रही है।

ये भी देखे: लाल किला धमाके के बाद पंजाब में रेड अलर्ट, वाहनों की सघन चेकिंग शुरू

You may also like