19
दिल्ली, 10 नवंबर 2025: दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में बड़ा ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट इतनी जोरदार था कि आसपास के पूरे इलाके में दहसत का माहौल है।
दिल्ली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंच चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों की घायल होने की खबर है। ये आतंकी हमला है या कुछ और ये अभी तक साफ़ नहीं हुआ है।NSG, NIA की टीम मौके पर मौजूद है। अभी पुलिस ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
लाल किला इलाका दिल्ली का सबसे व्यस्त इलाका है। यहां घनी आबादी रहती है। अग्निशमन विभाग ने बताया कि गेट नंबर 1 के पास खड़ी कार में विस्फोट हुआ है।
ये भी देखे: BIG BREAKING: मुंबई ट्रेन ब्लास्ट मामले सुप्रीम कोर्ट ने लगाई होईकोर्ट के फैसले पर रोक