जुलाना, 08 नवंबर 2025: शनिवार शाम जुलाना में एक शादी समारोह जाते किशोर की गोली लगने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक शुभम 17 साल का था। वह झज्जर जिले के बुपनिया गांव का रहने वाला था।
घटना शाम करीब 6 बजे घटी जब शुभम दोस्तों के साथ जींद में शादी के कार्यक्रम के लिए निकला था। उनकी कार जुलाना बाईपास के पास पहुंची। तभी अचानक शुभम को गोली लग गई।
वह बुरी तरह घायल हो गया। दोस्तों ने फौरन उसे रोहतक के PGIMS ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खबर मिलते ही जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने शव कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता जितेंद्र ने शिकायत में उन्होंने रंजिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
ये भी देखे: जुलाना में सरपंच बीज भंडार पर सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, खाद स्टॉक में अनियमितता पाई