रिश्वत घोटाले में निलंबित पंजाब DIG भुल्लर को CBI रिमांड, 5 दिन की पुलिस हिरासत

by Manu
DIG भुल्लर

रिश्वतखोरी के गंभीर मामले में फंसे निलंबित पंजाब DIG हरचरण सिंह भुल्लर को शनिवार को CBI की चंडीगढ़ स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने CBI की मांग मानते हुए DIG भुल्लर को पांच दिनों की पुलिस रिमांड सौंप दी। इससे जांच एजेंसी को आरोपी से गहन पूछताछ का मौका मिलेगा।

CBI ने पहले ही कोर्ट में अर्जी देकर रिमांड की मांग की थी। उनका कहना है कि भुल्लर के पास से बरामद सबूतों और बयानों की कड़ियां जोड़ने के लिए यह जरूरी है। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो भी भुल्लर को आय से अधिक संपत्ति के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लेना चाहता था। CBI ने इसका कड़ा विरोध किया, ताकि उनकी जांच में कोई बाधा न आए।

ये भी देखे: Punjab News: पंजाब सरकार ने दो IPS अधिकारियों का किया तत्काल तबादला

You may also like