25
पटियाला, 31 अक्टूबर 2025: पटियाला के जी.आर.पी. थाने की पुलिस ने एक हादसे की पुष्टि की है। रेलवे स्टेशन पटियाला-धबलान पर एक अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। थाने के ए.एस.आई. ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। इसलिए शव को 72 घंटे के लिए मोर्चरी में रख दिया गया है।
मृतक के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक वह गोरा रंग का है। नाक तीखी है। सिर के बाल पूरी तरह मुंडे हुए हैं। कद काठी करीब 5 फुट 6 इंच। शरीर का ढांचा सामान्य। उम्र अनुमानित 28 से 30 वर्ष के बीच लगाई जा रही है। पुलिस अब परिजनों की तलाश में जुटी है। किसी को भी अगर कोई सुराग मिले तो थाने से संपर्क करने की अपील की गई है।
ये भी देखे: पटियाला में पुलिस और गैंगस्टर के बीच एनकाउंटर, कुख्यात गैंगस्टर घायल