वीमेंस वर्ल्ड कप में भारत की सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर जीत के बाद विराट कोहली ने की टीम इंडिया की तारीफ

by Manu
विराट कोहली

चंडीगढ़, 31 अक्टूबर 2025: भारत ने वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया इस टूर्नामेंट में अजेय थी और सात बार वर्ल्ड कप जीत चुकी है। 2022 का खिताब भी उनके नाम रहा था।

इस जीत पर विराट कोहली का रिएक्शन आया है। उन्होंने टीम इंडिया को शाबाशी दी है। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराने पर तारीफ की है।

विराट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जेमिमा रोड्रिगेज की बल्लेबाजी की खूब सराहना की है। उन्होंने लिखा कि ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत। लड़कियों ने कमाल का चेज किया है। जेमिमा ने अलग स्तर की बल्लेबाजी दिखाई है। यह दृढ़ता विश्वास और जुनून सच्चा का प्रदर्शन है। शाबाश टीम इंडिया।

ये भी देखे: IND W vs AUS W Semifinal: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, अब फाइनल में साउथ अफ्रीका से भिड़ंत

You may also like