करूर भगदड़ पीड़ितों से विजय की मुलाकात, माफी मांगी, मदद का दिल खोलकर वादा किया

by Manu
विजय

महाबलीपुरम, 27 अक्टूबर 2025: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और अब राजनेता बने विजय ने सोमवार को महाबलीपुरम में करूर भगदड़ हादसे के शिकार 41 परिवारों से मुलाकात की है। इस भगदड़ में 41 जिंदगियां उड़ गई थीं और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। यह मुलाकात हादसे को गुजरे पूरे एक महीने बाद हुई।

तमिल गा वेत्री कझगम (TVK) के एक सूत्र ने बताया कि करूर से कुल 37 परिवारों को विशेष तौर पर महाबलीपुरम बुलाया गया था। विजय ने एक लग्जरी रिसॉर्ट में करीब 50 कमरे पहले से बुक करवा रखे थे। यह सब एक बंद कमरे में हुआ। विजय ने हर परिवार से अलग-अलग मिले।

मुलाकात के दौरान विजय ने खुलकर माफी मांगी कि उन्हें परिवारों को महाबलीपुरम बुलाना पड़ा। वजह? करूर जाने की इजाजत अधिकारियों ने नहीं दी। लेकिन वादा किया कि जल्द ही वो खुद करूर पहुंचेंगे और फिर से मिलेंगे।

ये भी देखे: विजय ने महाबलीपुरम में TVK की पहली वर्षगांठ मनाई, 2026 चुनावों से पहले बड़ा राजनीतिक कदम

You may also like