Ludhiana News: लिव-इन पार्टनर ने की चोरी, फिर दोस्तों संग मिलकर ब्लैकमेल कर वसूले रुपये

by Manu
living relationship in india

लुधियाना, 27 अक्टूबर 2025: लुधियाना के हैबोवाल इलाके में एक युवक ने अपनी पार्टनर पर नकदी-सोना चुराने और फिर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत पर थाना हैबोवाल की पुलिस ने सिल्वर सिटी हैबोवाल के मनदीप सिंह के बयान के आधार पर राजवीर कौर, दिल्ली की सरस्वती और मोहाली के रॉकी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मनदीप ने पुलिस को बताया कि राजवीर कौर से उनकी पुरानी जान-पहचान थी। धीरे-धीरे दोस्ती से लिव-इन रिलेशन में बदल गई। दोनों एक-दूसरे के घर आना-जाना लगे। कुछ दिनों बाद राजवीर ने मौके का फायदा उठाकर उसके घर से पैसे और सोना उड़ा लिया। चोरी का राज खुलने के बाद तो हंगामा और बढ़ गया। राजवीर ने अपनी सहेली सरस्वती के फोन से व्हाट्सएप पर मनदीप को मैसेज भेजे कि रेप का झूठा केस ठोक दूंगी।

तीनों ने मिलकर साजिश रचाई और मनदीप को धमकाते रहे। आखिरकार डर के मारे मनदीप ने 5 हजार रुपये वसूल लिए। अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि तीनों की तलाश जारी है।

ये भी देखें: कोर्ट का लिव-इन मे रहने वाले महिला को गुजारा भत्ता देने से इनकार , जाने पूरा मामला

You may also like