दरभंगा, 27 अक्टूबर 2025: दरभंगा पहुंचते ही रविवार देर रात वीआईपी पार्टी के संरक्षक मुकेश सहनी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि नीतीश अब पूरी तरह से अस्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में बिहार के 13 करोड़ लोगों का भविष्य किसी एक बीमार शख्स के कंधों पर नहीं छोड़ा जा सकता।
सहनी ने साफ किया कि यह उनकी कोई निजी राय नहीं है। 70 साल की उम्र में किसी को भी सेहत की परेशानी हो सकती है, लेकिन बिहार जैसे बड़े राज्य का नेतृत्व अब जवां हाथों में होना चाहिए। उन्होंने नीतीश के राजनीतिक सफर पर भी निशाना साधा 2005 में जब वे पहली बार CM बने, तो जनता ने उन्हें मौका दिया। 2010 तक उन्होंने कुछ हद तक विकास का चेहरा दिखाया भी। लेकिन 2015 में लालू प्रसाद यादव की ‘बैसाखी’ पर चढ़कर वे फिर सत्ता में लौटे।
वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में तो जेडीयू के पास महज 42 विधायक ही थे। फिर भी भाजपा और वीआईपी के समर्थन से किसी तरह नीतीश ने मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली।
ये भी देखे: नीतीश की JDU का ने 11 बागी नेताओं को पार्टी से निकाला, निर्दलीय लड़ रहे कई पर गिरी गाज