कांगड़ा के पौंग में वाटर स्पोर्ट्स की शुरूआत, पर्यटकों को मिलेगा रोमांचक अनुभव

by Manu
pong lake

कांगड़ा, 23 अक्टूबर 2025: हिमाचल प्रदेश की पर्यटन राजधानी कांगड़ा के पौंग झील क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। जिला वाटर स्पोर्ट्स सोसाइटी ने एक ऑपरेटर को चुना है. अब अंतिम अनुमति अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान के निदेशक से आनी बाकी है। पर्यटन विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते तक ये मंजूरी मिल जाएगी, और फिर पर्यटक यहां रोमांचक खेलों का लुत्फ उठा सकेंगे।

सोसाइटी ने ऑपरेटर को व्यावसायिक गतिविधियां चलाने की हरी झंडी दी है. विभाग का प्लान है कि अनुमति मिलते ही छोटे-छोटे कोर्स शुरू करवाए जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा पर्यटक वाटर स्पोर्ट्स सीख सकें। पौंग झील का प्राकृतिक सौंदर्य और ये नई सुविधाएं कांगड़ा को पर्यटन का नया हॉटस्पॉट बना देंगी।

ये भी देखे: पौंग डैम का जलस्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर, आसपास के इलाकों में दहशत

You may also like