केरल के इकलौते भाजपा सांसद सुरेश गोपी देना चाहते है इस्तीफा, बताई ये वजह!

by Manu
सुरेश गोपी

त्रिशूर, 13 अक्तूबर 2025: केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने अभिनय में वापसी की इच्छा जताई है। त्रिशूर के सांसद और अभिनेता से नेता बने गोपी ने कन्नूर में एक कार्यक्रम में कहा, “मंत्री बनने के बाद मेरी आय में भारी गिरावट आई है। मैं अभिनय जारी रखना चाहता हूँ। मुझे और आय की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, मेरी कमाई पूरी तरह से बंद हो गई है।”

सुरेश गोपी ने कहा, “मैं राज्य के सबसे युवा भाजपा सदस्यों में से एक हूँ और मैंने सुझाव दिया था कि राज्यसभा सांसद सी. सदानंदन मास्टर को मेरी जगह केंद्रीय मंत्री बनाया जाए। मैंने कभी मंत्री बनने के लिए प्रार्थना या भीख नहीं माँगी। चुनाव से एक दिन पहले पत्रकारों ने मुझसे मंत्री बनने के बारे में सवाल किया और मैंने जवाब दिया कि मैं मंत्री नहीं बनना चाहता, मैं अपना फ़िल्मी करियर जारी रखना चाहता हूँ।”

आपको बात दे कि, सुरेश गोपी केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री के साथ-साथ पर्यटन मंत्री भी हैं।

ये भी देखे: अफगान विदेश मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महिला पत्रकारों की No Entry पर आया MEA की सफाई

You may also like