कुल्लू, 08 अक्तूबर 2025: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली हाइवे पर स्थित औट टनल में हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (HRTC) की बस और एक ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बस में सवार 6 यात्री गंभीर रूप से जख्मी हुए है।
जानकारी के मुताबिक, कुल्लू से शिमला की ओर यात्रियों को लेकर रवाना हुई HRTC बस जैसे ही औट टनल के अंदर गई सामने से आ रहे ट्रक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों का अगला हिस्सा चूर-चूर हो गया। हादसे में बस का ड्राइवर, कंडक्टर और तीन अन्य यात्री चोटें खा गए।
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और औट थाने की पुलिस टीम फौरन दौड़ी। उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद टनल के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा।सभी का इलाज चल रहा है।
ये भी देखे: सोलन में टिप्पर का भयानक हादसा, ओवरटेकिंग के दौरान 150 फुट खाई में गिरी गाड़ी