22
नई दिल्ली, 08 अक्तूबर 2025: पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव एक बार फिर भड़क उठा है। विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना पर घात लगाकर हमला किया है। 11 सैनिकों की जान चली गई है। मृतकों में 9 अर्धसैनिक बल के जवान और 2 अधिकारी शामिल हैं। हमले की खबर फैलते ही इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
जानकारी के मुताबिक, अफगान बॉर्डर के पास विद्रोहियों ने पाकिस्तान के अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाया। हमला इतना घातक था कि सैनिकों को बचने का जरा भी मौका नहीं मिला। सभी 11 जवान मौके पर ही शहीद हो गए। पाकिस्तानी सेना ने हमले की पुष्टि की है और अब पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है।
ये भी देखे: भारतीय सेना ने पाक सेना के चेक पोस्ट सहित आतंकी लॉन्च पैड को तबाह किया