IND vs WI Test Highlights: भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को पारी और 140 रनों से करारी शिकस्त दी है। कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में ये घरेलू मैदान पर उनकी पहली टेस्ट जीत है। वेस्टइंडीज की दूसरी पारी महज 146 रनों पर ढेर हो गईजबकि भारत ने पहली पारी में 448/5 रन बनाकर घोषणा कर दी थी।
गेंदबाजों ने मिलकर विंडीज को धूल चटाई
उपकप्तान रवींद्र जडेजा ने चार विकेट झटककर सबसे ज्यादा कमाल किया। मोहम्मद सिराज ने तीन, कुलदीप यादव ने दो और वॉशिंगटन सुंदर ने एक सफलता हासिल की। इससे पहले, भारत की पहली पारी में केएल राहुल के बाद ध्रुव जुरेल और जडेजा के शतकों ने कमाल किया। जडेजा 104 और सुंदर 9 रन बनाकर नाबाद लौटे। जिससे भारत को 286 रनों की मजबूत बढ़त मिल गई।
पहले दिन ही वेस्टइंडीज को 162 पर समेटने के बाद भारत ने दूसरे दिन अपना दबदबा कायम रखा।
ये भी देखे: IND vs WI 1st Test: भारत ने वेस्टइंडीज को 162 पर समेटा, WTC में जसप्रीत बुमराह ने बनाया रिकार्ड