अभिषेक शर्मा की बहन की आज फेस्टन पैलेस में शादी, CM मान समेत कई दिग्गज करेंगे शिरकत

by Manu
Abhishek Sharma Sister Wedding

अमृतसर, 03 अक्तूबर 2025: Abhishek Sharma Sister Wedding: एशिया कप 2025 के सितारे और टीम इंडिया के उभरते क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा आज शादी के पवित्र बंधन में बंधने जा रही हैं। लुधियाना के प्रमुख बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखने वाले लविश ओबराय के साथ ये शादी 3 अक्टूबर (शुक्रवार) को अमृतसर के फेस्टन पैलेस में धूमधाम से होगी। बारात लुधियाना से रवाना हो चुकी है। पूरे आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं।

जानकारी के मुताबिक, अभिषेक शर्मा की बहन की शादी एक भव्य समारोह के रूप में होगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत कई दिग्गज हस्तियां पहुंचने वाली हैं। क्रिकेट और पंजाबी सिनेमा की दुनिया से भी कई बड़े नाम इस खुशी के मौके पर शिरकत करेंगे।

ये भी देखे: ICC T20 RANKINGS: अभिषेक शर्मा बने दुनिया के No-1 टी20 बल्लेबाज

You may also like