इस्लामाबाद, 01 अक्तूबर 2025: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा में शांति बहाली के 20-सूत्री प्रस्ताव प्लान पर पाकिस्तान की सरकार अब पीछे हटती नजर आ रही है। पहले तो प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने ट्रंप को खुश करने के चक्कर में इस प्लान को खुलकर सपोर्ट किया था। अब घरेलू विरोध की आंधी देखते ही सरकार ने मोर्चा संभाल लिया। विदेश मंत्री इशाक डार ने साफ कह दिया कि ये पाकिस्तान का दस्तावेज नहीं बल्कि अमेरिका का अपना प्लान है।
ट्रंप ने खुद दावा किया था कि पाकिस्तान 100 फीसदी उनका साथ देगा और शहबाज शरीफ व सेना प्रमुख आसिम मुनीर इस शांति समझौते के हामी हैं। लेकिन पाकिस्तानी जनता ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए विरोध जताया।
डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, डार ने कहा, “हमने जो दस्तावेज भेजा था, वो ये नहीं है। इसमें कई ऐसी बातें हैं जिन्हें हम शामिल करना चाहते थे। अगर नहीं हैं तो उन्हें जोड़ा जाएगा।” ये बयान साफ बता रहा है कि पाकिस्तान अब दूरी बनाना चाहता है।
दूसरी ओर, ट्रंप का ये प्लान भारत, चीन, रूस समेत आठ अरब और मुस्लिम बहुल देशों ने अपना समर्थन दिया है।
ये भी देखे: ट्रंप के गाजा शांति प्लान का PM मोदी ने किया समर्थन, युद्ध समाप्ति की उम्मीद जताई