अतीक अहमद के बेटे अली को नैनी जेल से झांसी किया जाएगा शिफ्ट, जानें क्यों हुआ ये फैसला

by Manu
अली

झांसी, 01 अक्तूबर 2025: माफिया अतीक अहमद के बेटे अली अहमद को नैनी सेंट्रल जेल शिफ्ट किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें झांसी जेल में ट्रांसफर करने का आदेश जारी कर दिया है। जल्द ही ये शिफ्टिंग हो जाएगी।

हालांकि, जेल बदलने की सटीक वजह अभी साफ नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि, चर्चाओं में ये साफ है कि नैनी जेल में उनकी हरकतें बढ़ गई थीं। मिलने-जुलने वालों पर जेल प्रशासन की नजर टिकी हुई थी। वकीलों के जरिए कैश पहुंचाने जैसे संदिग्ध मामलों ने हलचल मचा रखी थी।

जून 2025 में नैनी जेल की ही एक घटना ने तो हड़कंप मचा दिया था। अली की बैरक से 1100 रुपये नकद बरामद हुए। एक डिप्टी जेलर और हेड वार्डन को सस्पेंड कर दिया गया था। फिर उन्हें हाई सिक्योरिटी बैरक में डाल दिया गया लेकिन अब लगता है कि प्रशासन ने इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए उन्हें दूर शिफ्ट करने का फैसला लिया है।

ये भी देखे: बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, याचिकाकर्ताओं को मुआवजा देने का आदेश

You may also like