मुजफ्फरनगर में अस्थि विसर्जन जाते परिवार के 6 सदस्यों की ट्रक से टक्कर में मौत

by Manu
मुजफ्फरनगर

मुजफ्फरनगर, 01 अक्तूबर 2025: उत्तर प्रदेश के पानीपत-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक भयावह सड़क दुर्घटना हुआ है। त्रिदेव होटल के सामने सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक कार जा घुसी। कार में सवार छह लोगों की मौके पर ही जान चली गई है। एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिवार करनाल से हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए निकला था।

जानकारी के अनुसार, करनाल जिले के फरीदपुर गांव के निवासी मोहिंदर की दस दिन पहले कैंसर से दर्दनाक मौत हो गई थी। उनके परिवार वाले अस्थियों का विसर्जन करने हरिद्वार जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे जब कार राजमार्ग पर त्रिदेव होटल के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा चूर-चूर हो गया।

हादसे की खबर फैलते ही इलाके में सन्नाटा छा गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया।

ये भी देखें: मुजफ्फरनगर में अवैध हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, हेड कांस्टेबल का बेटा समेत तीन गिरफ्तार

You may also like