मुरादाबाद में बजरंग दल कार्यकर्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

by Manu
Gun Shot

मुरादाबाद, 30 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के कटघर इलाके में बजरंग दल के एक युवा कार्यकर्ता शोभित (26) को सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका आरोप है कि हत्या के पीछे शोभित के ही दोस्त का हाथ है। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने फौरन कटघर थाने का घेराव किया। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की और हंगामा मचा दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना कटघर थाना क्षेत्र के बलदेव पुरी में शाम साढ़े चार बजे हुई। सूरज नगर पीतल बस्ती का रहने वाला शोभित बाजार में घूम रहा था। बाइक सवार एक बदमाश ने उस पर पिस्टल तान दी। एक ही गोली में शोभित का सिर फट गया। आसपास के लोग चीखने लगे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

परिजनों ने साफ कहा कि हत्यारा ‘अक्कू’ शोभित का ही दोस्त था। पुरानी रंजिश या कोई और वजह, ये तो जांच में साफ होगा लेकिन परिवार वाले बदले की आग में जल रहे हैं। थाने पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और पुलिस पर दबाव बनाया कि आरोपी को तुरंत पकड़ा जाए।

ये भी देखे: उत्तर प्रदेश के सीतापुर में किसान का गला रेतकर क्रूर हत्या, नाले में मिला शव

You may also like