हरियाणा में धान खरीद तेज, 1.87 लाख टन से ज्यादा बिका, 20 हजार किसानों को मिला समर्थन

by Manu
धान खरीद

चंडीगढ़, 30 सितंबर 2025: खरीफ सीजन-2025 में हरियाणा की मंडियों में धान की खरीद ने अच्छी गति पकड़ ली है। राज्य भर में अब तक 1,87,743.49 मीट्रिक टन धान किसानों से खरीद लिया गया है. इसमें से 25,000 मीट्रिक टन का उठान भी हो चुका है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ये सारी खरीद ‘मेरी फसल-मेरा ब्योरा’ पोर्टल पर रजिस्टर्ड 20,147 किसानों से की गई है। कुल मिलाकर मंडियों में 3,17,881.56 मीट्रिक टन धान की आवक हुई है।

हरियाणा में खरीद प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू हुई है। केंद्र सरकार के निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर चल रही है। सबसे ज्यादा धान कुरुक्षेत्र जिले में बिका, जहां 82,760.48 मीट्रिक टन की खरीद हुई। वहां कुल 1,13,582.72 मीट्रिक टन धान पहुंचा। अंबाला में 67,660.73 मीट्रिक टन की आवक हुई, जिसमें से 45,605.76 मीट्रिक टन खरीदा गया।

विभाग के अधिकारी ने कहा कि ये खरीद खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, हैफेड और हरियाणा राज्य भंडारण निगम मिलकर कर रहे हैं।

ये भी देखे: कैथल मंडी में धान खरीद का संकट, तकनीकी गड़बड़ी से गेट पास रुके, किसान-मिलर्स परेशान

You may also like