इंडोनेशिया, 30 सितंबर 2025: इंडोनेशिया में एक निर्माणाधीन इस्लामिक स्कूल की इमारत के ढहने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को स्कूल में नमाज पढ़ रहे दर्जनों छात्रों पर अचानक इमारत गिर गई। एक छात्र की मौत हो गई है। कम से कम 65 छात्र अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है। दर्जनों अन्य छात्र घायल हो गए है।
हादसे के बाद स्कूल कैंपस और नजदीकी अस्पतालों में परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई है। कई मां-बाप लापता सूची में अपने बच्चे का नाम देखकर फूट-फूटकर रो रहे है।
बचावकर्मी, पुलिस और सैनिक रातभर जुटे रहे। अब तक आठ घायल छात्रों को मलबे से बाहर निकाला जा चुका है। रेस्क्यू टीम मलबे के नीचे फंसे छात्रों को जिंदा रखने के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर और पानी की बोतलें पहुंचाने में लगी हुई है।
ये भी देखे: Earthquake: इंडोनेशिया के पापुआ में 6.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का खतरा नहीं