22
भीकनगांव, 29 सितंबर 2025: मध्य प्रदेश के भीकनगांव में दुर्गा पूजा में नाच-गाने के बीच एक युवती अचानक गिर पड़ी और मौके पर ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया है।
मृतका सोनम टेमला गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी इसी साल मई में 19 वर्षीय कृष्णपाल से हुई थी। शादी के महज चार महीनों बाद ही सोनम की सांसें थम गईं। रविवार रात दुर्गा पूजा के जश्न में सोनम अपने पति के साथ थिरक रही थी तभी अचानक सीने में तेज दर्द हुआ और वह जमींन पर गिर गई।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी देखे: कर्नाटक के इस जिले में पिछले 40 दिनों में 22 लोगों की हार्ट अटैक से मौत