कैथल, 29 सितंबर 2025: कैथल अनाज मंडी में धान की खरीद पर रविवार को अचानक ब्रेक लग गया। जिससे किसानों में हड़कंप मच गया। राइस मिलर्स ने साफ मना कर दिया कि जब तक पोर्टल की तकनीकी खराबी ठीक न हो और गेट पास जारी न हों। वे एक दाना भी नहीं खरीदेंगे। इससे स्टॉक उठान पूरी तरह ठप हो गई है। किसान अपनी फसल मंडी में ही अटकाकर लौटने को मजबूर हो रहे हैं। आढ़ती भी इस जद्दोजहद में फंस गए हैं।
किसानों का दर्द ये है कि इस बार बीमारी की मार से नमी वाला धान ज्यादा आ रहा है। एमएसपी पर तो ये फसल खरीदी ही नहीं जाती, ऊपर से मिलर्स कटौती करके ही लेते थे। लेकिन अब गेट पास न मिलने से खरीद ही बंद हो गई। किसानों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पोर्टल की समस्या फौरन ठीक हो और गेट पास की प्रक्रिया पटरी पर लाई जाए।
मंडी में माहौल तनावपूर्ण है। मिलर्स का कहना है कि बिना गेट पास के ट्रांसपोर्ट रुक जाएगी, तो वे जोखिम क्यों लें? आढ़ती भी बीच में पिस रहे हैं। किसान संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द हल न निकला, तो आंदोलन की नौबत आ सकती है।
ये भी देखे: गुरुग्राम में होगा जैविक मंडी की स्थापना, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए सीएम सैनी का ऐलान