सीतापुर, 27 सितंबर 2025: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मजरा लोधनपुरवा गांव के रहने वाले 45 वर्षीय किसान रूप लाल की किसी ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। सुबह उनका शव बैजवारी गांव के पास एक नाले में पड़ा मिला।
जानकारी के मुताबिक, रूप लाल के माता-पिता और पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। वे अपनी दो बेटियों के साथ ही गांव में रहते थे। उनका बेटा बाहर मजदूरी करता है। शुक्रवार रात को घर से निकले रूप लाल का कुछ पता न चला।
सुबह ग्रामीणों ने नाले में उनका शव देखा, पास में खून से सना चाकू, टॉर्च और कुछ पैसे बिखरे पड़े थे। सूचना मिलते ही थानगांव पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। उन्होंने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी।
ये भी देखे: सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी हत्याकांड के दो शूटरों को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया