हिमाचल यूनिवर्सिटी में SFI का हंगामा, विधायक हरीश जनारथा का घेराव

by Manu
SFI shimla

शिमला, 27 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शनिवार को छात्र संगठन SFI ने शिमला शहरी विधायक और यूनिवर्सिटी एक्जीक्यूटिव काउंसिल (EC) सदस्य हरीश जनारथा के खिलाफ जोरदार विरोध जताया।

पुस्तकालय के बाहर मांगपत्र सौंपने के लिए जुटे SFI कार्यकर्ताओं ने जनारथा के खिलाफ तीखी नारेबाजी की, जिससे हंगामा मच गया। इसी दौरान SFI समर्थकों और मौके पर तैनात पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम (QR T) के जवानों के बीच धक्कामुक्की हो गई। इसमें कुछ छात्रों और छात्राओं को मामूली चोटें आईं है। आरोप लगा कि पुलिस ने लड़कियों के साथ भी हाथापाई की।

SFI छात्र संघ चुनाव को बहाल करने की पुरानी मांग को लेकर कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। दूसरी ओर, 24 घंटे के अनशन पर बैठे शिक्षक संघ ने काले बैनर लहराते हुए EC की बैठक में पहुंचे सदस्यों को मांगपत्र थमाए। उन्होंने प्रशासन की नाकामी और विद्यार्थियों की समस्याओं को उजागर करते हुए बैठक का विरोध किया।

ये भी देखे: पंजाब यूनिवर्सिटी में मासूम शर्मा के शो के दौरान हिंसक झड़प, एक छात्र की मौत

You may also like