तरनतारन, 27 सितंबर 2025: मोहल्ला जसवंत सिंह में शुक्रवार को पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रंग ले लिया। भीमा नामक बदमाश ने अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर इलाके में धावा बोला और गली में खड़े निशात कुमार व अरविंद सिंह पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गनीमत ये रही कि अरविंद बाल-बाल बच गए, लेकिन निशात को दो गोलियां लग गईं, जिससे उनकी हालत नाजुक हो गई।
जानकारी के मुताबिक, भीमा का असल निशाना वंशदीप सिंह था। उसे शक था कि उसके घर से बरामद हुई लॉटरी वंशदीप ने ही दी थी। मकसद वंशदीप को रास्ते से हटाना था, लेकिन गोलियां निशात को चपेट में ले गईं। घटना की सूचना मिलते ही सिटी थाने की पुलिस और CIA स्टाफ की टीम फौरन मौके पर पहुंची। उन्होंने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया और आरोपी भीमा व उसके साथियों की तलाश तेज कर दी।
ये भी देखे: Amritsar News: अमृतसर में दिनदहाड़े वकील पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर