IND vs SL Asia Cup Highlights: 2025 एशिया कप में टीम इंडिया का विजयी रथ थमने का नाम नहीं ले रहा। सुपर-4 के आखिरी मैच में भारत ने श्रीलंका को सुपर ओवर में धूल चटा दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 202 रन ठोके। जवाब में श्रीलंका ने भी दमदार कोशिश की और 5 विकेट पर 202 रन ही बना लिए। श्रीलंका के ओपनर पथुम निसांका ने 58 गेंदों पर 107 रनों की ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली, लेकिन यह काफी न साबित हुआ।
इसके बाद मैदान पर उतरा टूर्नामेंट का पहला सुपर ओवर, जो देखने वालों की सांसें थाम दे। श्रीलंका सिर्फ 4 गेंदों में 2 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने तो बस तीन गेंदों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
IND vs SL सुपर ओवर में क्या हुआ?
सुपर ओवर में भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने गेंद संभाली। श्रीलंका ने कुसल परेरा और दुष्मंथा चमीरा के साथ शुरुआत की, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि शतकवीर निसांका को मौका ही न मिला और तीसरे बल्लेबाज के रूप में कुसल मेंडिस आए। अर्शदीप ने पहली ही गेंद पर परेरा को LBW कर पैवेलियन लौटाया। दूसरी गेंद पर एक रन आया, तीसरी डॉट रही, और चौथी पर दूसरा विकेट गिर गया। श्रीलंका का स्कोर 2 रनों पर सिमट गया।
भारत के ओर से सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल ने ओपनिंग की। श्रीलंका ने वानिंदु हसारंगा को गेंद थमाई। पहली ही गेंद पर SKY ने तीन रन ठोक दिए और मैच भारत के नाम कर दिया।
ये भी देखे: PAK vs SL: श्रीलंका को हरा फाइनल की रेस में कायम पाकिस्तान, 5 विकेट से जीता मैच