जगराओं में बिजली की छुट्टी, तारों की मरम्मत से कई इलाकों में 26 सितंबर को गुल रहेगी सप्लाई

by Manu
बिजली

जगराओं, 26 सितंबर 2025: बिजली के बिना एक दिन गुजारने की तैयारी कर लीजिए क्योंकि जगराओं में मरम्मत का काम जोरों पर होने वाला है। 220 केवी सबस्टेशन जगराओं से चलने वाले 11 केवी सिटी फीडर-1 की सप्लाई 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगी। एसडीओ गुरप्रीत सिंह कंग ने बताया कि तारों की जरूरी मरम्मत के चलते डॉ. हरि सिंह रोड, रॉयल सिटी, शेरपुर रोड, नई दाना मंडी, सुंदर नगर, आत्म नगर, करनैल गेट और अमर विहार जैसे इलाकों में बिजली नहीं आएगी।

इधर, पावरकॉम की सुंदर नगर डिवीजन के छावनी मोहल्ला बिजलीघर से भी एक अपडेट आया है। एसडीओ शिव कुमार ने कहा कि इलाके में हाई टैंशन तारों की मरम्मत के लिए 26 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक सप्लाई डिस्टर्ब रहेगी। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 11 केवी थापर नगर फीडर को भी बंद रखा जाएगा।

ये भी देखे: Jalandhar News: जालंधर में आज इन इलाकों में जाएंगी बिजली, रहेगा लंबा पावर कट

You may also like