गूगल जेमिनी 3D फोटो ट्रेंड को लेकर फिरोजपुर पुलिस ने जारी किया अलर्ट, निजी डेटा को खतरा

by Manu
गूगल जेमिनी

फिरोजपुर, 19 सितंबर 2025: पंजाब के फिरोजपुर जिले की पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे गूगल जेमिनी (Google Gemini) नामक ऐप का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। यह चेतावनी डीएसपी करण शर्मा ने दी है।

उन्होंने कहा कि आजकल लोग अपनी तस्वीरों और वीडियो को 3D फिगरिन या रेट्रो स्टाइल में बदलकर दोस्तों के साथ शेयर करने के चक्कर में इस ऐप पर फोटो अपलोड कर रहे हैं। यह उनकी प्राइवेसी के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकता है।

डीएसपी शर्मा ने कहा कि जेमिनी ऐप के नियमों और शर्तों में साफ लिखा है कि आपकी अपलोड की गई फोटो और वीडियो का इस्तेमाल कंपनी किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर AI ट्रेनिंग या अन्य उद्देश्यों के लिए कर सकती है। इससे आपका निजी डेटा लीक हो सकता है, साइबर फ्रॉड या ऑनलाइन स्कैम का शिकार बन सकते हैं। यहां तक कि आपकी तस्वीरों को एडिट करके डीपफेक वीडियो या अन्य दुरुपयोग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी देखे: फिरोजपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, जौहरी पर हमले के दो आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

You may also like