बिहार मंत्री जीवेश कुमार ने तेजस्वी यादव पर मानहानि का मुकदमा करने का ऐलान

by Manu
जीवेश मिश्रा

पटना, 15 सितंबर 2025: बिहार के नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार ने रविवार को प्रेस वार्ता में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि तेजस्वी को नोटिस भेजने की तैयारी चल रही है और उनके खिलाफ दो से तीन मुकदमे किए जाएंगे।

मंत्री जीवेश कुमार ने आरोप लगाया कि जाले विधानसभा से 2020 का चुनाव लड़ चुके डॉ. मसकुर अहमद रहमानी ने उनकी हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने कहा, “भगवान की कृपा से उनकी जान बच गई।” उन्होंने विस्तार से बताया कि निजी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष और स्कॉर्ट वाहन के साथ वहां से निकल गए थे। ऐसे में सवाल उठता है कि जब थानाध्यक्ष के साथ वे घटना स्थल से चले गए थे, तो बाद में तेजस्वी यादव के थाने पहुंचने पर उनके खिलाफ एफआईआर कैसे दर्ज हुई।

घटना के वीडियो वायरल होने के बाद तेजस्वी यादव ने सोमवार को पीड़ित यूट्यूबर को साथ लेकर सिंहवाड़ा थाने पहुंचकर मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और उनकी बर्खास्तगी व गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीडियो दिखाते हुए कहा कि मंत्री ने सवाल पूछने पर यूट्यूबर को मां-बहन की गालियां दीं और मारपीट करवाई।

ये भी देखे: बिहार: जीवेश मिश्रा का बड़ा दावा, विधानसभा चुनाव में NDA को मिलेंगी 243 में से 225 सीटें

You may also like