शिमला, 15 सितंबर 2025: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा ने इलाके को सदमे में डाल दिया। रामनगर के खोला कैंची के पास पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। इस हादसे में सात सवारों में से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में चार नेपाली मूल के व्यक्ति और एक स्थानीय निवासी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, गाड़ी में कुल सात लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांचवें ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान जोगिंदर सिंह (पुत्र बालक राम, निवासी खोला गांव) के रूप में हुई है, बाकी चार नेपाली मूल के नागरिकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।
ये भी देखे: शिमला के नेरवा में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो कैंपर खाई में गिरी, दो युवकों की मौके पर मौत