बठिंडा, 13 सितंबर 2025: पंजाब के बठिंडा में AIIMS के प्रिंसिपल सिक्योरिटी मैनेजर मंजीत सिंह के खिलाफ शिकायत मिलने से जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। शिकायत AIIMS के ही सिक्योरिटी विभाग के कर्मचारी झिलमिल सिंह ने दर्ज की है, जिसके बाद डीसी बठिंडा कार्यालय ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय ने AIIMS के डायरेक्टर को पत्र लिखकर इस मामले की जांच रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने के सख्त निर्देश दिए हैं। पत्र में उल्लेख किया गया है कि इससे पहले भी 26 अप्रैल, 19 जून, 29 अगस्त और 8 जुलाई को इसी मुद्दे पर पत्र भेजे जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई रिपोर्ट नहीं प्राप्त हुई। डीसी कार्यालय ने एक बार फिर आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां संलग्न करते हुए रिपोर्ट को प्राथमिकता आधार पर जमा करने का आदेश दिया है।
ये भी देखे: पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले में भीषण धमाका, 5 मजदूरों की मौत